सामान्य नियम
- बॉल: यह प्रतियोगिता टेनिस बॉल से खेली जाएगी।
- प्रारूप: प्रतियोगिता लीग पद्धति से खेली जाएगी।
- ग्रुप संरचना: प्रत्येक ग्रुप में तीन टीमें होंगी, और प्रत्येक टीम को दो अनिवार्य मैच खेलने होंगे।
- क्वालीफाइंग मैच: यदि टीमें उपलब्ध स्लॉट से अधिक होंगी, तो इच्छुक टीमों को क्वालीफाइंग मैच खेलना होगा।
- पंजीकरण:
- सभी टीमों को पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए ₹75 की प्रवेश शुल्क के साथ पंजीकरण फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
- टीम संरचना:
- प्रत्येक टीम को 14 खिलाड़ियों का सत्यापन कराना होगा, और केवल इन 14 खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति होगी।
- गलत पहचान पत्र का उपयोग करने वाले खिलाड़ी और टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा, और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
- आयु प्रतिबंध: 25 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी भाग नहीं ले सकेंगे।
- विवाद समाधान: किसी भी विवाद की स्थिति में आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
टीम गठन के नियम और शर्तें
1. शासकीय/अर्द्धशासकीय विभाग की टीमें
- टीम एक ही शासकीय/अर्द्धशासकीय विभाग की होनी चाहिए ।
- खिलाड़ी एक ही जिले से होनी चाहिए ।
- नियमित एवं संविदा अधिकारी/कर्मचारी पात्र होंगे ।
- निम्न Document मान्य होंगे Salary Slip, Aadhar Card, Appointment Order, Employee Code, Bank Statement etc. उदाहरण : शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि
- दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 6 महीने का सैलरी (बैंक स्टेटमेंट) प्रस्तुत करने पर ही खेलने के पात्र होगें ।
2. विश्वविद्यालय/महाविद्यालय की टीमें
- संबंधित में कार्यरत केवल स्टाफ के खिलाड़ी ही खेल सकते हैं ।
- 'स्टूडेंट्स को खेलने की अनुमति नहीं होगी ।
- निम्न Document मान्य होंगे - आधार कार्ड, संस्था प्रमुख की हस्ताक्षर एवं सील, सैलरी स्लीप, बैंक स्टेटमेंट
3. विभागीय टीमें (एक ही पेशे की टीमें)
- इसमें शासकीय, अर्द्धशासकीय, प्राइवेट विभाग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जो एक ही प्रोफेशन के हो ।
- खिलाड़ी एक ही जिले में कार्यरत अथवा प्रैक्टिस होना चाहिए ।
- इस कैटेगरी में निम्न टीम भाग ले सकती है - बैंक टीम, डॉक्टर टीम, स्पोर्ट्स टीचर टीम आदि ।
4. मेडिकल संघ की टीमें
- इस टीम में किसी भी जिले के खिलाड़ी खेल सकते हैं । (पर्याप्त मात्रा में प्लेयर्स उपलब्ध नहीं होने के कारण यह अनुमति दी जा रही है ।)
- इंडियन मेडिकल अशोसिएशन टीम, इंडिय डेन्टल अशोसिएशन टीम आदि ।
- निम्न Document मान्य होंगे - आधार कार्ड, डॉक्टर रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट आदि ।
5. संयुक्त शासकीय विभाग की टीमें
- इस टीम में में 4-5 विभाग के खिलाड़ी निम्न शर्तों पर टीम बना सकते हैं.
- यह नियम उन शासकीय विभाग के खिलाड़ियों के लिए किया गया है जिनके विभाग में पर्याप्त खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें विभागीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिल रहा है ।
- केवल शासकीय विभाग के खिलाड़ी ही खेल सकते हैं ।
- एक टीम में न्यूनतम 5 विभाग के खिलाड़ी एवं एक विभाग से अधिकतम 4 खिलाड़ी ही प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं ।
प्रवेश प्रक्रिया
- प्रवेश शुल्क के लिए प्रदान किए गए QR कोड को स्कैन करें।
- भुगतान की पुष्टि का स्क्रीनशॉट साझा करें।



















